बिहार चुनावः भाजपा ने LJP को बताया वोटकटवा पार्टी, जावड़ेकर बोले- भ्रम फैला रहे चिराग
हाईलाइट
- एलजेपी के कई नेता गलत जानकारी फैला रहे: जावड़ेकर
- लोजपा अपने अस्तित्व के लिए लड़ रही चुनाव: संबित
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए से अलग हुए लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) से रिश्ते पर भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर सफाई दी है। भाजपा ने कहा है कि बिहार में लोजपा के साथ उसका कोई रिश्ता नहीं है। बिहार में भाजपा की कोई बी, सी और डी टीम नहीं है। शुक्रवार को बीजेपी ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि एलजेपी बिहार में बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व का नाम लेकर वोटरों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस बारे में एक बयान जारी किया है। उन्होंने अपने बयान में लोजपा को वोटकटवा पार्टी बताया।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/politics/news/bihar-election-bjp-told-ljp-votkatwa-party-173334

कोई टिप्पणी नहीं: