IPL-13: डबल हेडर के पहले मैच में आज बैंगलोर-राजस्थान आमने-सामने, RCB से पिछली हार का बदला लेना चाहेगी RR
हाईलाइट
- IPL-13 के पांचवें डबल हेडर का पहला मैच आज बैंगलोर और राजस्थान रॉयलस के बीच दुबई में खेला जाएगा
- मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम 3:30 बजे से, टॉस 3 बजे से होगा
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन के पांचवें डबल हेडर (एक दिन में 2 मैच) का पहला और लीग का 33वां मैच आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और राजस्थान रॉयलस (RR) के बीच दुबई इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम 3:30 बजे से होगा। दोनों टीमों का लीग स्टेज में यह 9वां मैच होगा और दूसरी बार दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। पिछले मैच में बैंगलोर ने राजस्थान को 8 विकेट से हराया था। अब राजस्थान आज का मैच जीतकर बैंगलोर से मिली पिछली हार का बदला लेना चाहेगी। वहीं बैंगलोर लीग में अपनी 6वीं जीत दर्ज करने मैदान पर उतरेगी। बैंगलोर लीग में हुए अपने पिछले 8 मैचों में से 5 जीती और 3 हारी है। वहीं राजस्थान अपने पिछले 8 मैचों में से 3 मैच जीती है और 5 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो बैंगलोर 10 अकों के साथ तीसरे नंबर पर है। वहीं राजस्थान 6 अंकों के साथ 7वें नंबर पर है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/cricket/news/ipl-13-rcb-vs-rr-33rd-match-rajasthan-vs-bangalore-rajasthan-royals-vs-royal-challengers-bangalore-virat-kohli-steven-smith-live-updates-173416

कोई टिप्पणी नहीं: