Breaking

IPL-13: डबल हेडर के दूसरे मैच में दिल्ली-चेन्नई में भिड़ंत, मैच में DC के कप्तान अय्यर का खेलना तय नहीं

 


हाईलाइट

  •  IPL-13 के पांचवें डबल हेडर का दूसरा मैच आज दिल्ली और चेन्नई के बीच शारजाह में खेला जाएगा
  •  मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से, टॉस 7 बजे होगा

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन के पांचवें डबल हेडर (एक दिन में 2 मैच) का दूसरा और लीग का 34वां मैच आज दिल्ली कैपिटल्स (DC) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से होगा। दोनों टीमों का लीग स्टेज में यह 9वां मैच होगा और दूसरी बार दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। पिछले मैच में दिल्ली ने चेन्नई को 44 रन से हराया था। अब चेन्नई आज का मैच जीतकर दिल्ली से मिली पिछली हार का बदला लेना चाहेगी। वहीं दिल्ली लीग में अपनी 7वीं जीत दर्ज करके प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर आना चाहेगी। दिल्ली लीग में हुए अपने पिछले 8 मैचों में से 6 जीती और सिर्फ 2 हारी है। वहीं चेन्नई अपने पिछले 8 मैचों में से सिर्फ 3 मैच जीती है और 5 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो दिल्ली 12 अकों के साथ दूसरे नंबर पर मौजूद है। वहीं चेन्नई 6 अंकों के साथ 6वें नंबर पर है।

 

आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/cricket/news/ipl-13-dc-vs-csk-34th-match-delhi-capitals-vs-chennai-super-kings-ms-dhoni-shreyas-iyer-live-updates-173419

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.