ENG VS AUS: दूसरा टी-20 मैच आज, मेजबान इंग्लैंड की नजर सीरीज जीत पर
हाईलाइट
- इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मैच आज साउथैंप्टन में खेला जाएगा
- तीन मैचों की इस टी-20 सीरीज में मेजबान इंग्लैंड 1-0 से बढ़त बनाए हुए है
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मैच आज साउथैंप्टन में खेला जाएगा। मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे से होगा। तीन मैचों की इस टी-20 सीरीज में मेजबान इंग्लैंड 1-0 से बढ़त बनाए हुए है। इंग्लैंड ने सीरीज के पहले टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 2 रन से हराया था। अब इंग्लैंड दूसरा मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। वहीं ऑस्ट्रेलिया की नजर सीरीज में बराबरी करने पर होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: