Sushant Singh Death Case Live: सुशांत केस में ड्रग्स कनेक्शन में NCB का बड़ा एक्शन, रिया के घर पहुंचकर दिया समन
हाईलाइट
- रिया चक्रवर्ती के घर पहुंची NCB की टीम
- रिया की पूछताछ की होगी वीडियो रिकॉर्डिंग
सुशांत सिंह राजपूत मौत के मामले में ड्रग्स कनेक्शन को लेकर NCB की टीम तेजी से मामले की जांच कर रही है। आज (रविवार) रिया चक्रवर्ती से ड्रग्स कनेक्शन को लेकर पूछताछ की जाएगी। ड्रग्स का ऐंगल सामने आने के बाद शुक्रवार को एनसीबी ने रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती और सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार किया था। शनिवार को एनसीबी ने सुशांत के स्टाफ दीपेश सावंत को भी हिरासत में ले लिया था। अब इस मामले की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की जानी है। वहीं सीबीआई और ईडी भी इस केस में रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह के करीबियों से पूछताछ कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: