Breaking

Coronavirus India: भारत में सामने आए 90 हजार से ज्यादा नए केस, 24 घंटे में 1065 मरीजों की मौत

हाईलाइट

  •  भारत में तेजी से फैल रहा है कोरोना संक्रमण
  •  24 घंटे में सामने आए 90 हजार से ज्यादा मामले
  •  देश में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 41 लाख के पार

भारत में कोरोना महामारी का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। जल्द ही भारत कोरोना संक्रमण के मामले में दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश बनने वाला है। रविवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में 90,633 नए केस सामने आए हैं। वहीं, 1065 लोगों की जान भी जा चुकी है। भारत में कुल कोरोना मामलों की संख्‍या 41,13,812 है। फिलहाल, देश में ऐक्टिव मामलों की संख्‍या 8,62,320 है। कोविड-19 से ठीक होने वालों की संख्‍या भी बढ़ रही है। रविवार सुबह तक 31,80,866 डिस्‍चार्ज किए जा चुके हैं। हालांकि इस बीमारी से मरने वालों का आंकड़ा 70 हजार को पार कर गया है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/national/news/coronavirus-pandemic-live-updates-in-india-new-cases-of-coronavirus-in-india-160614

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.