Chinese App Ban: अमेरिका में 45 दिनों में बैन हो जाएंगे TikTok और WeChat, ऐप के मालिकों के साथ लेनदेन पर भी लगेगा प्रतिबंध
हाईलाइट
- ट्रम्प ने TikTok और WeChat को बैन करने के लिए एक्जीक्यूटिव ऑर्डर जारी किया
- अमेरिका में 45 दिनों में बैन हो सकता है TikTok और WeChat
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को सोशल मीडिया ऐप TikTok और WeChat को बैन करने के लिए एक्जीक्यूटिव ऑर्डर जारी किया।अगर 45 दिनों में चीनी स्वामित्व वाले ऐप की पैरेंट कंपनियां इसे नहीं बेचती है तो फिर ये दोनों ऐप अमेरिका में ऑपरेट नहीं हो सकेंगे। ऐप के मालिकों के साथ किसी भी 'लेनदेन' पर भी प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। ट्रम्प ने कहा कि चाइनीज ऐप राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश नीति और इकोनॉमी के लिए खतरा बने हुए हैं। इससे पहले सीनेट ने अमेरिकी कर्मचारियों के टिकटॉक इस्तेमाल नहीं करने वाले आदेश को अपनी अनुमति दी थी। बता दें कि सुरक्षा खतरे को देखते हुए भारत पहले ही टिक टॉक समेत कई चाइनीज ऐप को बैन कर चुका है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/international/news/trump-issues-orders-banning-tiktok-and-wechat-from-operating-in-45-days-152055

कोई टिप्पणी नहीं: