कोरोना वायरस: राहुल का PM पर वार- देश में 20 लाख का आंकड़ा पार, गायब है मोदी सरकार
हाईलाइट
- कोरोना वायरस को लेकर राहुल ने केंद्र पर साधा निशाना
- ट्वीट कर कहा- मामले 20 लाख के पार, मोदी सरकार गायब
भारत में कोरोना के कहर की रफ्तार अब पहले से कहीं ज्यादा तेज हो गई है। हर दिन 50 हजार से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। शुक्रवार (7 अगस्त) तक देश में 20 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। महामारी के इस संकट को देखते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने अपने एक पुराने ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा है, देश में कोरोना का आंकड़ा 20 लाख पार कर गया है और मोदी सरकार गायब है।

कोई टिप्पणी नहीं: