Corona in India: कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में 62 हजार से ज्यादा नए केस, मरीजों की संख्या 20 लाख के पार
हाईलाइट
- देश में पहली बार 24 घंटे में सामने आए 62 हजार से ज्यादा नए केस
- कोरोना के कुल मामले 20 लाख के पार, अबतक 41,585 लोगों की मौत
भारत में कोरोना का कहर बहुत तेजी से बढ़ रहा है। यहां संक्रमितों की संख्या 20 लाख के पार पहुंच गई है। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक 62 हजार 538 नए मामले सामने आए हैं। बता दें कि, देश में पहली बार कोरोना के इतने मामले सामने आए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: