Breaking

National Education Policy: पीएम मोदी आज कॉन्क्लेव को करेंगे संबोधित, बताएंगे नई शिक्षा नीति के फायदे

हाईलाइट

  •  शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित कॉन्क्लेव में उच्च शिक्षा पर मंथन
  •  पीएम नरेंद्र मोदी नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर रखेंगे अपने विचार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (7 अगस्त) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर अपने विचार रखेंगे। शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित किए जा रहे कॉन्क्लेव में उच्च शिक्षा पर मंथन होगा। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षा नीति (National Education Policy) के तहत उच्च शिक्षा में परिवर्तनकारी सुधारों (Reforms in Higher Education) पर आयोजित इस सम्मेलन में उद्घाटन भाषण देंगे। सम्मेलन में इस बात पर जोर देगा कि, भारत के शिक्षा क्षेत्र में बदलाव से युवाओं को क्या लाभ होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.