Dhoni Retirement: सचिन बोले- तुम्हारे साथ विश्वकप जीतना जिंदगी का सबसे अच्छा पल, कोहली ने कहा- लोगों ने आपकी उपलब्धियां देखी, मैंने आपको देखा
हाईलाइट
- वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट करते हुए लिखा, उन जैसा खिलाड़ी होना ना मुमकिन
- गौतम गंभीर ने ट्वीट किया, आपका नया सफर रोमांचक होगा
दुनिया के महानतम कप्तानों में गिने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। सचिन ने इस मौके पर धोनी को याद किया और दूसरी पारी के लिए शुभकामनाएं दीं। सचिन का विश्वकप जीतने का सपना धोनी की कप्तानी में ही 2011 में पूरा हुआ था और सचिन ने इसलिए इस पल को अपना सबसे अच्छा पल बताया है। वहीं भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर कहा है कि इस पूर्व कप्तान ने जो किया है वो हर किसी के दिल में रहेगा। कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए धोनी की तारीफ की और कहा धोनी का योगदान न भुलाने वाला है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/cricket/news/dhoni-retirement-sachin-said-winning-the-world-cup-with-you-is-the-best-moment-of-life-155108

कोई टिप्पणी नहीं: