बयान: सीमा विवाद पर बोले राहुल गांधी- सेना पर देश के हर नागरिक को भरोसा, सिर्फ मोदी को नहीं
हाईलाइट
- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर ट्वीट कर साधा निशाना
- सेना पर पीएम मोदी को छोड़कर सब विश्वास करते हैं- राहुल गांधी
कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर ट्वीट कर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हर कोई भारतीय सेना की क्षमता और वीरता में विश्वास करता है, पीएम को छोड़कर, जिनकी कायरता ने चीन को हमारी जमीन लेने की अनुमति दी। जिनके झूठ से यह सुनिश्चित होगा कि वे इसे बनाए रखेंगे।' दरअसल, राहुल ने ये ट्वीट पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ जारी विवाद को लेकर किया है।

कोई टिप्पणी नहीं: