Breaking

MS Dhoni Retirement: BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा- एक युग का अंत हुआ

हाईलाइट

  •  BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने धोनी के संन्यास पर कहा- एक युग का अंत हुआ
  •  धोनी और रैना ने 15 अगस्त को इंटरनेशल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा की

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इंटरनेशल क्रिकेट से शनिवार को संन्यास लेने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की। धोनी और रैना ने एक ही दिन इंटरनेशल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा करके अपने प्रशंसकों को चौंका दिया। दोनों दिग्गज बल्लेबाजों ने सोशल मीडिया पर संन्यास की घोषणा की।  गांगुली ने BCCI के एक बयान में कहा, यह एक युग का अंत है। वह क्या शानदार खिलाड़ी रहे भारत और विश्व कप क्रिकेट के लिए। उनकी कप्तानी की क्षमता एक दम अलग ही थी, ऐसी कि जिसकी बराबरी करना बहुत मुश्किल होगा, खासकर क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट में।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.