पायलट vs गहलोत: सचिन पायलट पर एक्शन से संकट में कांग्रेस, 500 युवा नेताओं ने छोड़ी कांग्रेस
हाईलाइट
- पायलट पर एक्शन के बाद कांग्रेस में इस्तीफों का दौर जारी
- टोंक जिला कांग्रेस कमेटी से कई युवा नेताओं ने दिया इस्तीफा
- अपने नेता को सभी पदों से हटाए जाने से नाराज हैं समर्थक
राजस्थान में कांग्रेस हाईकमान ने सचिन पायलट को कल (मंगलवार) पार्टी के सभी पदों से बर्खास्त कर दिया है। पायलट के खिलाफ इस एक्शन से उनके समर्थकों में खासी नाराजगी देखी जा रही है। राजस्थान कांग्रेस में अब इस्तीफों की झड़ी लग चुकी है। पार्टी में बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक कई नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है। सभी का कहना है कि पार्टी ने उनके युवा नेता के साथ सही नहीं किया है।

कोई टिप्पणी नहीं: