राजस्थान सियासी ड्रामा: बीजेपी में शामिल नहीं होंगे सचिन पायलट, जनता के लिए जारी रखेंगे काम
हाईलाइट
- सियासी घमासान के बीच सचिन पायलट का बड़ा खुलासा
- बोले- मैं बीजेपी में नहीं जा रहा हूं, जनता के लिए करूंगा काम
राजस्थान में जारी सियासी घमासान के बीच बुधवार को नया मोड़ आ गया है। पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के बागी नेता सचिन पायलट ने खुलासा किया है कि, वह बीजेपी में नहीं शामिल होंगे। दरअसल मंगलवार को उप-मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद सचिन पायलट का पहला इंटरव्यू सामने आया है। इसमें उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, गहलोत सरकार में राजस्थान के विकास के कार्य नहीं करने दिए गए। अफसरों को भी उनके आदेश नहीं मानने का ऑर्डर था। पायलट ने कहा, ऐसे पद का क्या फायदा जब जनता से किए वादे पूरे न कर सकें।

कोई टिप्पणी नहीं: