Breaking

75वीं वर्षगांठ: पीएम मोदी 17 जुलाई को संयुक्त राष्ट्र को करेंगे संबोधित, UNSC में जीत के बाद पहला भाषण

हाईलाइट

  •  प्रधानमंत्री मोदी 17 जुलाई को संयुक्त राष्ट्र को करेंगे संबोधित
  •  सुरक्षा परिषद में भारत की जीत के बाद UN मोदी की पहली स्पीच

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार यानी 17 जुलाई को संयुक्‍त राष्‍ट्र (UN) को संबोधित करेंगे। यूएन की 75वीं सालगिरह की पूर्व संध्‍या पर न्‍यूयॉर्क में होने वाले कार्यक्रम में पीएम वर्चुअली अहम भाषण देंगे। यूएन में भारत के परमानेंट प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने बताया, संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की जीत के बाद पीएम मोदी का यूएन में यह पहला भाषण होगा। मोदी ने संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा (UNGA) को पिछले साल सितंबर में संबोधित किया था। तब उन्‍होंने इंटरनेशनल कम्‍युनिटी से आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.