Breaking

मुंबई: कोरियोग्राफर सरोज खान काे कार्डियक अरेस्ट, 71 साल की उम्र में निधन

दो हजार से भी ज्यादा गानों को कोरियोग्राफ कर चुकीं बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का गुरुवार देर रात दिल का दौरा (कार्डियक अरेस्ट) पड़ने से निधन हो गया। 71 साल की सरोज कई दिन से बीमार चल रहीं थीं, उन्हें बांद्रा स्थित गुरु नानक हॉस्पिटल में सांस की तकलीफ के चलते 20 जून को भर्ती कराया गया था।हालांकि, उनका कोविड-19 टेस्ट निगेटिव आया है। श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित समेत बॉलीवुड की तमाम बड़ी एक्ट्रेस उनके निर्देशन में थिरकती नजर आईं। इसके अलावा साउथ की कई फिल्मों में भी उन्होंने एक्टर्स को डांस स्टेप्स सिखाए।  उनका अंतिम संस्कार आज मलाड के मलवानी में किया जाएगा।

आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें –
https://www.bhaskarhindi.com/bollywood/news/saroj-khan-dead-at-71-celebrities-mourn-the-demise-of-choreographer-141068

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.