म्यांमार: जेड खदान में हुए भूस्खलन में अब तक 160 से ज्यादा की मौत, लापता लोगों की तलाश जारी
हाईलाइट
- म्यांमार में भारी बारिश लोगों के लिए बनी आफत
- जेड खदान में भूस्खलन से 160 से ज्यादा लोगों की मौत
म्यांमार में भारी बारिश के कारण बड़ा हादसा हो गया। यहां के कचिन राज्य में एक जेड खदान में हुए भूस्खलन में अब तक 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि अब भी कई अन्य लापता हैं। मानसून की बारिश की वजह से गुरुवार सुबह 8 बजे उत्तरी म्यांमार के हापाकांत टाउनशिप में जेड खनन स्थल पर लैंडस्लाइड हुआ। मलबे से 162 शव निकाले जा चुके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: