Breaking

PM Leh Visit: चीन से तनातनी के बीच लेह पहुंचे पीएम मोदी, CDS रावत के साथ मौजूदा हालातों का जायजा लिया

चीन के साथ तनातनी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे लेह दौरे पर पहुंचे। उनके साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) बिपिन रावत भी मौजूद थे। पीएम ने CDS रावत के साथ सुरक्षा हालातों का जायजा लिया। इस दौरान नॉर्दन आर्मी कमांड के लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी, लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह भी मौजूद रहे। 15 जून को लद्दाख में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प के बाद पीएम मोदी का लेह का यह पहला दोरा है। इस झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। वहीं 43 चीनी सैनिकों के भी मारे जाने की खबर आई थी।

आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें –
https://www.bhaskarhindi.com/state/news/pm-narendra-modi-arrives-in-leh-141082

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.