Breaking

Coronavirus in India: देश में कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में 20,903 नए केस, कुल मामले 6.25 लाख के पार

हाईलाइट

  •  पहली बार 24 घंटे में 21 हजार के करीब नए केस
  •  देश में कोरोना के कुल मामले 6.25 लाख से ज्यादा

भारत में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का कहर अब और भी तेजी से बढ़ रहा है। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6.25 लाख के पार पहुंच गई है। शुक्रवार को कोरोना के मामलों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक 20,903 नए केस सामने आए हैं और 379 लोगों की मौत हुई है। बता दें कि, पहली बार देश में एक दिन में संक्रमण के इतने मरीज मिले हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.