राजस्थान: गहलोत सरकार पर संकट, होटल में 24 MLA, पायलट समेत कांग्रेस के 12 विधायक सोनिया से मिलने दिल्ली पहुंचे
हाईलाइट
- राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार पर गहराता संकट
- गहलोत ने बीजेपी पर सरकार गिराने का आरोप लगाया
राजस्थान में एक बार फिर सियासी ड्रामा शुरू हो गया है। यहां की गहलोत सरकार पर संकट गहराता नजर आ रहा है। कांग्रेस के 20 से अधिक विधायकों और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बीजेपी पर सरकार गिराने और विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश करने का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि बीजेपी ने कांग्रेस के इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि, यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है। इसी बीच बीजेपी को लेकर सीएम गहलोत और डेप्युटी सीएम सचिन पायलट आमने-सामने आ गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: