Coronavirus in India: देश में पहली बार 24 घंटे में 28,637 नए केस, संक्रमितों की संख्या 8.49 लाख के पार
हाईलाइट
- देश में बीते 24 घंटे में 28,637 नए केस, 551 की मौत
- कोरोना के कुल मामले 8 लाख 49 हजार के पार पहुंचे
भारत में कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 8.50 लाख के करीब पहुंच गई है। रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक 28 हजार 637 नए मामले सामने आए हैं और 551 की मौत हुई है। इसी के साथ देश में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 8 लाख 49 हजार 553 हो गई है। इनमें से 22 हजार 674 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5 लाख 34 हजार 621 मरीज ठीक हुए हैं। 2 लाख 92 हजार 258 ऐक्टिव केस हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश बना हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं: