Eng vs WI,1st Test, Day 4: चौथे दिन का खेल शुरू, वेस्टइंडीज को अब भी करीब 90 रनों की बढ़त
हाईलाइट
- साउथेम्प्टन में खेले जा रहे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल शुरू
- वेस्टइंडीज की पहली पारी 318 रनों पर सिमट गई थी
- इंग्लैंड ने पहली पारी में 204 रन बनाए थे
साउथेम्प्टन में खेले जा रहे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल शुरू हो गया है। इंग्लैंड के रोरी बर्न्स और डॉम सिबली क्रीज पर मौजूद है। मेजबान इंग्लैंड ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी दूसरी पारी में बिना विकेट खोए 15 रन बना लिए थे। रोरी बर्न्स (10) और डॉम सिबली (5) रन बनाकर नाबाद लौटे थे। अभी भी इंग्लैंड पहली पारी के आधार पर वेस्टइंडीज से करीब 90 रन पीछे है। इससे पहले वेस्टइंडीज की पहली पारी 318 रनों पर सिमट गई थी। विंडीज की तरफ से सबसे ज्यादा 65 रन क्रैग ब्रैथवेट ने बनाए। वहीं शेन डाउरिच ने 61 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स को 4 विकेट मिले जबकि एंडरसन ने वेस्टइंडीज के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। डॉमनिक बेस ने दो और मार्क वुड ने एक विकेट झटका।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/cricket/news/england-vs-west-indies-live-score-1st-test-day-4-143555

कोई टिप्पणी नहीं: