COVID-19: अनुपम खेर के घर कोरोना की दस्तक, मां-भाई सहित फैमिली में चार लोग पॉजिटिव
देश में कोरोना वायरस इतनी तेजी से फैल रहा है कि, बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां भी इसकी चपेट में आ गई हैं। बच्चन और रेखा के बाद अब अनुपम खेर के घर में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। फिल्म अभिनेता के परिवार में चार लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। अनुपम की मां, भाई, भाभी और भतीजी में कोरोना के हल्के लक्षण हैं। अनुपम खेर ने अपना भी कोरोना टेस्ट करवाया था। हालांकि उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

कोई टिप्पणी नहीं: