Coronavirus vaccine: कोरोना वैक्सीन बनाने में रूस ने मारी बाजी, ह्यूमन ट्रायल पूरा करने का दावा किया
हाईलाइट
- 18 जून को टीके का शुरू हुआ था परीक्षण
- जल्द ही बाजार में सुलभ होगी वैक्सीन
दुनियाभर में लोग कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहे हैं। कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने में भारत समेत दुनियाभर के वैज्ञानिक जुटे हुए हैं। ऐसे में रूस की Sechenov First Moscow State Medical University ने यह दावा किया है कि उसने कोरोना वैक्सीन तैयार कर लिया है। उसका कहना है कि उसने वालंटियर्स पर 18 जून से ट्रायल शुरू किए थे और वैक्सीन के सभी परीक्षण हो चुके हैं और वो सफल रहे हैं। हालांकि अभी तक विश्वस्तर पर वैक्सीन के बन जाने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह माना जा रहा है कि अगर सेचेनोव विश्वविद्यालय का दावा सही हुआ तो यह दुनिया की पहली कोरोना की वैक्सीन होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: