विभागों का बंटवारा: शिवराज ने नरोत्तम से स्वास्थ्य विभाग लेकर सिंधिया गुट के प्रभुराम को दिया, भार्गव को PWD, देवड़ा को मिला वित्त
मध्य प्रदेश में शिवराज कैबिनेट के विस्तार के ग्यारवें दिन यानी की आज (सोमवार) विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। प्रदेश के 28 मंत्रियों को विभाग बांटे गए हैं। सिंधिया समर्थक विधायकों को उनकी इच्छा अनुसार विभाग दिए गए हैं। विभाग में फेरबदल करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने नरोत्तम मिश्रा से स्वास्थ्य विभाग लेकर सिंधिया गुट के प्रभुराम चौधरी को दिया है। मिश्रा पर गृहमंत्री विभाग की जिम्मेदारी है। सीएम शिवराज ने अपने पास सामान्य प्रशासन, जनसंपर्क, नर्मदा घाटी विकास, विमानन समेत ऐसे विभाग रखे हैं जो किसी अन्य मंत्री के पास नहीं हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: