Breaking

Kanpur: मीडिया पर भड़की विकास दुबे की पत्नी, कहा- एक दिन तुम्हारा भी आएगा, सबक जरूर सिखाऊंगी

हाईलाइट

  •  विकास दुबे के अंतिम संस्कार के बाद मीडिया पर भड़की पत्नी ऋचा
  •  ऋचा ने कहा- 'एक दिन तुम्हारा भी आएगा, सबक जरूर सिखाऊंगी

उत्तर प्रदेश में कानपुर में शुक्रवार को पुलिस एनकाउंटर में ढेर विकास दुबे का पोस्टमॉर्टम होने के बाद भैरव घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान घाट पर गैंगस्टर की पत्नी ऋचा दुबे, छोटा बेटा और बहनोई दिनेश तिवारी मौजूद थे। विकास दुबे का अंतिम संस्कार होने के बाद उसकी पत्नी मीडियाकर्मियों के सवालों पर भड़क गईं। ऋचा ने आपत्तिजनक भाषा का भी इस्तेमाल क‍िया। साथ ही उन्होंने मीडिया वालों से कहा कि, भाग जाओ, जिसने जैसा सलूक किया है, उसे वैसा ही सबक सिखाऊंगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.