Breaking

Coronavirus in India: देश में मरीजों की संख्या 8 लाख के पार, पहली बार 24 घंटे में 27,114 नए केस

हाईलाइट

  •  बीते 24 घंटे में सर्वाधिक 27,114 नए केस, 519 की मौत
  •  देश में कोरोना के कुल मामले 8 लाख 20 हजार के पार

भारत में कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या आठ लाख के पार पहुंच गई है। शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक 27 हजार 411 नए मामले सामने आए हैं और 519 की मौत हुई है। इसी के साथ देश में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 8 लाख 20 हजार 916 हो गई है। इनमें से 22 हजार 123 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5 लाख 15 हजार 386 मरीज ठीक हुए हैं। 2 लाख 83 हजार 407 ऐक्टिव केस हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश बना हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.