वर्चुअल मीटिंग: कांग्रेस के लोकसभा सांसदों के साथ आज बैठक करेंगी सोनिया गांधी, कोरोना और चीन विवाद पर चर्चा
हाईलाइट
- कांग्रेस सांसदों के साथ वर्चुअल मीटिंग करेंगी सोनिया गांधी
- देश में कोरोना की स्थिति और चीन विवाद पर होगी चर्चा
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा के लिए आज (11 जुलाई) पार्टी के लोकसभा सदस्यों की बैठक बुलाई है। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि, चीन सीमा के ताजा हालात और कोरोना के कारण चरमराई अर्थव्यवस्था बैठक के मुद्दे हो सकते हैं। इन मुद्दों को लेकर सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री को पत्र भी लिखा है।
कोई टिप्पणी नहीं: