Corona in India: देश में पहली बार 24 घंटे में 49,931 नए केस, मरीजों की संख्या 14 लाख के पार
हाईलाइट
- बीते 24 घंटे में 49,931 नए केस, 708 की मौत
- देश में संक्रमितों की कुल संख्या 14 लाख के पार
भारत में कोरोना वायरस का कहर लगातार तेजी से बढ़ रहा है। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 14 लाख के पार पहुंच गई है। सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक 49 हजार 931 नए मामले सामने आए हैं और 708 लोगों ने जान गंवाई है। बता दें कि, पहली बार एक दिन में संक्रमण के इतने मरीज मिले हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: