Rajasthan Crisis LIVE: SC में 11.30 बजे होगी सुनवाई, राजस्थान छोड़ पूरे देश में कांग्रेस का प्रदर्शन, राजभवन ने फिर लौटाई सत्र बुलाने की फाइल
हाईलाइट
- राजस्थान में सियायी घमासान का दौर जारी
- स्पीकर की याचिका पर SC में सुनवाई आज
- विधानसभा सत्र बुलाने पर अड़े अशोक गहलोत
राजस्थान में सियासी उठापटक का दौर जारी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच शुरू हुई जंग ने अब कानूनी रूप ले लिया है। कई अन्य पार्टियां भी इसमें शामिल हो चुकी हैं। राजनीतिक संकट के बीच मुख्यमंत्री और राज्यपाल भी आमने-सामने आ गए हैं। इसी वजह से कांग्रेस पार्टी आज (27 जुलाई) देश के सभी राज्यों में राजभवन का घेराव करेगी, हालांकि राजस्थान में कांग्रेस ऐसा कुछ नहीं करेगी। कांग्रेस को डर है, अगर ऐसा हुआ तो राजस्थान में राष्ट्रपति शासन लग सकता है। जिसके चलते राजस्थान को छोड़ पूरे देश में कांग्रेस प्रदर्शन करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: