Fight Covid: पीएम आज तीन 3 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से करेंगे बात, उच्च क्षमता वाली कोरोना लैब्स का उद्घाटन भी करेंगे
हाईलाइट
- पीएम मोदी आज शाम कोविड-19 जांच केंद्रों की करेंगे लॉन्च
- कोरोना पर यूपी, महाराष्ट्र, बंगाल के मुख्यमंत्रियों से चर्चा भी करेंगे
देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार तेजी से इजाफा हो रहा है। ऐसे में टेस्टिंग को बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (27 जुलाई) तीन राज्यों में कोविड-19 जांच केंद्रों की शुरुआत करेंगे। पीएम आज शाम 4.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए यूपी के नोएडा, पश्चिम बंगाल के कोलकाता और महाराष्ट्र के मुंबई शहर में उच्च क्षमता वाली कोरोना लैब्स का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री तीनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ COVID-19 के हालात पर चर्चा करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: