US Air Force: अमेरिकी सेना का C-130 विमान इराक में क्रैश, पायलट समेत चार सैनिक घायल
हाईलाइट
- इराक में क्रैश हुआ अमेरिकी वायुसेना का विमान
- हादसे में पायलट सहित चार सैनिक हुए घायल
अमेरिकी वायुसेना का एक विमान इराक में क्रैश हो गया है। यह विमान हादसा सोमवार को राजधानी बगदाद से उत्तर में स्थित इराकी सैन्य अड्डे पर हुआ। हालांकि इसमें किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। अमेरिकी नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन ने जानकारी दी। सेना के मुताबिक हादसे में दो पायलट सहित चार सैनिक घायल हुए हैं। फिलहाल सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। हादसे की जांच भी शुरू कर दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं: