कोरोना/लॉकडाउन: जनसंख्या वृद्धि को लेकर चिंतित बिहार सरकार, बांटे लाखों कंडोम
हाईलाइट
- कोरोना काल में जनसंख्या वृद्धि को लेकर चिंतित बिहार सरकार
- सुशील कुमार मोदी ने बताया- अप्रैल में बांटे गए 2.14 लाख कंडोम
कोरोना संकट के बीच बिहार सरकार को अब राज्य में जनसंख्या वृद्धि की चिंता सता रही है। इसे रोकने के लिए सरकार ने जमीनी स्तर पर कई कदम भी उठाए हैं। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बताया, बिहार में बढ़ती जनसंख्या से चिंतित राज्य सरकार ने क्वारंटीन सेंटरों में रहने वालों को न केवल स्वास्थ्य, योग आदि का प्रशिक्षण दिया और उनकी स्किल मैपिंग की, बल्कि उनके घर वापस जाने के समय उन्हें परिवार नियोजन से संबंधित जानकारियां व गर्भ निरोधक सामग्रियां भी दी गईं।

कोई टिप्पणी नहीं: