Breaking

Coronavirus in India: देश में 24 घंटे में 9987 नए केस, 331 की मौत, मरीजों की संख्या 2 लाख 66 हजार के पार

हाईलाइट

  •  24 घंटे में मिले 9987 मरीज और 331 लोगों की हुई मौत
  •  देश में कोरोना के कुल मामले 2 लाख 66 हजार के पार पहुंचे

भारत में नोवल कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। मंगलवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 24 घंटों के दौरान 9987 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और 331 लोगों की मौत हुई है। जिसके बाद देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 2 लाख 66 हजार 598 हो गए हैं। अब तक 7466 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1 लाख 29 हजार 215 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हुए हैं। 1 लाख 29 हजार 917 लोग अभी भी महामारी से ग्रसित हैं जिनका इलाज जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.