Spying Case: भारत के कदम से बौखलाया पाकिस्तान, इस्लामाबाद में भारतीय दूतावास के अधिकारी को समन भेजा
हाईलाइट
- पाक हाई कमीशन के तीन स्टाफ मेंबरों को जासूसी करते रंगे हाथों पकड़े जाने से पाक बौखला गया
- पकड़े गए स्टाफ मेंबरों में दो वीजा ऑफिसर और एक ड्राइवर है
- पाक विदेश मंत्रालय ने इस्लामाबाद में भारतीय दूतावास के अधिकारी को समन भेजा
भारत में पाकिस्तान हाई कमीशन के तीन स्टाफ मेंबरों को जासूसी करते रंगे हाथों पकड़े जाने से पाकिस्तान बौखला गया है। पकड़े गए स्टाफ मेंबरों में दो वीजा ऑफिसर और एक ड्राइवर है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने दोनों ऑफिसर्स को भारत ने पर्सन नॉन-ग्रेटा घोषित किया है जिसके तहत इन्हें 24 घंटे के अंदर भारत छोड़ना होगा। भारत के इस कदम के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने इस्लामाबाद में भारतीय दूतावास के अधिकारी को समन भेजा है। वहीं पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने भारत के लगाए गए आरोपों को गलत बताते हुए इसे वियना संधि का उल्लंघन बताया है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/international/news/two-pakistan-embassy-employees-in-new-delhi-caught-red-handed-spying-for-isi-133436
कोई टिप्पणी नहीं: