Breaking

Lockdown 5.0 Update: कोरोना कहर के बीच देश में आज से अनलॉक-1 की शुरुआत, आवाजाही समेत मिलेंगी कई छूट

हाईलाइट

  •  कोरोना संकट के बीच भारत में अनलॉक 1.0 की शुरुआत
  •  देश में कहीं भी आने जाने और अंतर्राज्यीय यात्रा की छूट

नोवल कोरोना वायरस के कारण देश में लागू लॉकडाउन का आज से (1 जून) पांचवां चरण यानी लॉकडाउन 5.0 शुरू हो गया है। इसे अनलॉक 1.0 माना जा रहा है क्योंकि अब करीब दो महीने से बंद पड़े देश को दोबारा खोलने का आगाज हो गया है, ऐसे में सोमवार से एक बार फिर सड़कों पर लोगों की आवाजाही देखने को मिलेगी। लॉकडाउन 5.0 में सरकार ने कंटेनमेंट जोन्स को छोड़कर बाकी पूरे देश में काफी हद तक छूट दी है। यूं तो केंद्र ने 8 जून से चरणबद्ध तरीके से ढील देने की बात कही है, लेकिन सोमवार से देश में कहीं भी आने जाने, इंटर स्टेट यात्रा और बसों आदि के संचालन की इजाजत है। इसके अलावा कई राज्य सरकारों ने भी अपने प्रदेश में काफी छूट दी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.