Breaking

Train Time Table: आज से शुरू होगी सामान्य रेल सेवा, दौड़ेंगी 200 ट्रेनें लेकिन रखना होगा इन बातों का ख्याल

हाईलाइट

  •  आज से 200 नियमित ट्रेनें पटरियों पर दौड़ने लगेंगी
  •  बिना रिजर्वेशन के यात्रा करने की इजाजत नहीं होगी
  •  जारी दिशा निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा

आज यानी कि 1 जून, सोमवार से देश में सामान्य रेल सेवा शुरू हो रही है। दो महीने से अधिक समय के बाद आज से एसी, गैर-एसी और जनरल कोच से लैस 200 नियमित ट्रेनें पटरियों पर दौड़ने लगेंगी। ये ट्रेनें अपने पूर्व निर्धारित समय पर संचालित होंगी। कोरोनावायरस के चलते इन ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को स्वास्थ्य की जांच होने के बाद ही ट्रेनों में चढ़ने की अनुमति दी जाएगी। वहीं बिना रिजर्वेशन के किसी को भी यात्रा करने की इजाजत नहीं दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.