खुलासा: ब्रेसनेन ने कहा, 2011 में सचिन को आउट करने पर मिली थीं जान से मारने की धमकियां
हाईलाइट
- टिम ब्रेसनेन ने 2011 में टेस्ट मैच में सचिन तेंदुलकर को LBW आउट किया था
- ब्रेसनेन ने कहा- सचिन को आउट देने के बाद अंपायर रॉड टकर के घर पर धमकी भरी चिट्ठियां आती थीं
इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज टिम ब्रेसनेन ने कहा है कि 2011 में टेस्ट मैच में सचिन तेंदुलकर को LBW आउट करने के बाद उनको और अंपायर रॉड टकर को जान से मारने की धमकी मिली थीं। सचिन इस मैच में शतक से चूक गए थे और अगर वह शतक बना लेते तो यह उनका इंटरनेशनल क्रिकेट में 100वां शतक होता। सचिन जब 91 रन पर थे तब उन्हें LBW आउट दे दिया गया था। यह बहुत करीबी फैसला था, क्योंकि रिप्ले में गेंद लेग स्टम्प के ऊपरी हिस्से को बस छूती दिख रही थी। इसके बाद सचिन ने 16 मार्च 2012 को बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में अपना 100वां शतक बनाया था।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/cricket/news/tim-bresnan-said-received-death-threats-after-dismissing-sachin-tendulkar-in-2011-test-134964

कोई टिप्पणी नहीं: