Breaking

Coronavirus in India: बीते 24 घंटे में 9983 नए केस, 206 की मौत, संक्रमितों का आंकड़ा ढाई लाख के पार

हाईलाइट

  •  बीते 24 घंटे में 9983 नए केस, 206 की मौत
  •  देश में कुल मामले 2 लाख 56 हजार के पार

भारत में कोरोना वायरस का कहर बहुत ही तेजी से बढ़ रहा है। देश में संक्रमितों का आंकड़ा ढाई लाख के पार पहुंच गया है। सोमवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 9983 नए मरीज मिले हैं और 206 लोगों की मौत हुई है। जिसके बाद देश में कोरोना के कुल मामले 2 लाख 56 हजार 611 हो गए हैं। इनमें से 1 लाख 25 हजार 381 केस ऐक्टिव हैं। अब तक 1 लाख 24 हजार 95 लोग ठीक होने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं जबकि 7135 लोगों की मौत हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.