Fuel Price: पेट्रोल- डीजल हुआ महंगा, तेल कंपनियों ने फिर शुरू किया रोजाना मूल्य वृद्धि का सिलसिला
हाईलाइट
- पेट्रोल की कीमत में 60 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हुई
- डीजल के दाम भी 60 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ाए गए हैं
- 83 दिन बाद शुरु हुआ रोजाना कीमत में बदलाव का सिलसिला
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतों में बढ़ोतरी का असर अब भारत में दिखाई देने लगा है। जिसके तहत भारतीय तेल (Indian Oil) विपणन कंपनियों ने अब पेट्रोल- डीजल (Petrol-Diesel) की कीमत बढ़ाना शुरू कर दी है। आज (सोमवार, 08 जून) सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम में बढ़ोतरी की है। बता दें कि इससे पहले पूरे 82 दिन से शांत पेट्रोल-डीजल के रेट में रविवार (07 जून,2020) को बढ़ोतरी देखने को मिली थी। इसी के साथ सरकारी तेल कंपनियों (Government oil companies) ने ईंधन की कीमतों में किए जाने वाले रोजाना बदलाव को दोबारा शुरू कर दिया है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/business/news/petrol-diesel-price-on-08-june-2020-134955
कोई टिप्पणी नहीं: