'तेल' पर सियासत: राहुल बोले- मोदी सरकार ने कोरोना और पेट्रोल-डीजल की कीमतें अनलॉक कर दी हैं
हाईलाइट
- पेट्रोल और डीजल के दाम में ऐतिहासिक बढ़ोतरी
- राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
- भोपाल में दिग्विजय सिंह ने निकाला साइकिल मार्च
देश में कोरोना संकट के बीच आम जनता को पेट्रोल- डीजल (Petrol- diesel) की बढ़ती कीमतों की मार भी झेलना पड़ रहा है। पहली बार पेट्रोल के मुकाबले डीजल महंगा हो गया है। लगातार बढ़ रही तेल की कीमतों को लेकर अब कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार पर हमलावर हो गई है। देश के अलग-अलग राज्यों में विरोध जताया जा रहा है। इसी मसले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर केंद्र पर निशाना साधा है। राहुल ने ट्विटर पर एक ग्राफ साझा करते हुए लिखा है, मोदी सरकार ने कोरोना महामारी और पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें 'अनलॉक' कर दी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: