Breaking

Atmanirbhar Bharat: पीएम मोदी आज करेंगे 'आत्मनिर्भर यूपी रोजगार अभियान' की शुरुआत

हाईलाइट

  •  आज होगी आत्मनिर्भर यूपी रोजगार अभियान की शुरुआत
  •  उत्तर प्रदेश के छह जिलों के ग्रामीणों से भी बात करेंगे मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (26 जून) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान’ (Atma Nirbhar Uttar Pradesh Rojgar Abhiyan) की शुरुआत करेंगे। यह अभियान रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए स्थानीय उद्यम को बढ़ावा देने और औद्योगिक संगठनों के साथ साझेदारी पर केंद्रित है। पीएम शुक्रवार सुबह 11 बजे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में इस योजना की डिजिटल शुरुआत करेंगे। इस दौरान वह यूपी के छह जिलों के ग्रामीणों से बात भी करेंगे। राज्य के सभी जिलों के गांव सहज सेवा केंद्रों और कृषि विज्ञान केंद्रों के माध्यम से कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.