Breaking

Coronavirus in India: देश में फिर टूटा रिकॉर्ड, 24 घंटे में 17 हजार से ज्यादा नए केस, 407 लोगों की मौत

हाईलाइट

  •  भारत में बढ़ी कोरोना वायरस की रफ्तार
  •  पहली बार 24 घंटे में 17,296 नए केस
  •  देश में कुल मामले 4.90 लाख के पार

भारत में कोरोना वायरस का कहर अब और तेजी से बढ़ रहा है। यहां संक्रमितों का आंकड़ा 4.90 लाख के पार पहुंच गया है। शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान देश में सर्वाधिक 17,296 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। यह संक्रमण के नए मामलों में अब तक का सबसे बड़ा इजाफा है। इसी के साथ देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 4 लाख 90 हजार 401 हो गई है। वहीं एक दिन में 407 लोगों ने जान गंवाई है। जिसके बाद महामारी से मरने वालों की संख्या 15 हजार 301 हो गई है। अब तक 2 लाख 85 हजार 637 मरीज ठीक हुए हैं। देश में कोरोना के 1 लाख 89 हजार 463 सक्रिय मामले हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.