Breaking

क्रिकेट में कोरोना: पाकिस्तान के 10 खिलाड़ी संक्रमित, PCB ने कहा- इसके बाद भी इंग्लैंड़ दौरे पर कोई खतरा नहीं

हाईलाइट

  •  PCB ने मंगलवार को बताया कि, उसके 7 खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ का भी टेस्ट पॉजिटिव आया है
  •  इससे पहले पाकिस्तान के 3 खिलाड़ी सोमवार को कोरोना पॉजिटीव पाए गए थे
  •  फखर, इमरान, काशिफ, हफीज, हसनैन, रिजवान और वहाब रियाज संक्रमित

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने मंगलवार को बताया कि उसके 7 खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। इससे पहले सोमवार को 3 और खिलाड़ी कोरोना पॉजिटीव पाए गए थे। अब तक कुल 35 लोगों के टेस्ट हुए हैं जिनमें से 10 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। PCB ने यह टेस्ट कराची, लाहौर और पेशावर में कराए हैं। पाकिस्तान टीम को 28 जून को इंग्लैंड के लिए रवाना होना है। हालांकि, PCB ने कहा कि खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से सीरीज पर किसी तरह का कोई खतरा नहीं है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.