Breaking

कोरोना संकट: लॉकडाउन से बिगड़ी इकोनॉमी, मोदी सरकार ने लिया फैसला- मार्च 2021 तक नहीं शुरू होगी कोई नई स्कीम

हाईलाइट

  •  कोरोना और लॉकडाउन की वजह से बिगड़ी देश की अर्थव्यवस्था
  •  वित्त मंत्रालय ने मार्च 2021 तक स्वीकृत सभी नई योजनाओं पर लगाई रोक

कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए लागू लॉकडाउन की वजह से देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह बिगड़ गई है। कोरोना संकट से राजस्व का बहुत नुकसान हुई है वहीं खर्च भी बढ़ा है। इसका असर सरकार की योजनाओं पर भी पड़ा। इसके बावजूद केंद्र ने गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए 20 लाख करोड़ रुपए के आत्मनिर्भर आर्थिक पैकेज का ऐलान किया है। लेकिन अब सरकार ने खर्च रोकने की कवायद शुरू कर दी है। इसी के चलते मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। जिसके तहत अगले साल यानी मार्च 2021 तक के लिए सरकार की सभी नई स्कीम पर रोक लगा दी गई है। मतलब अगले 9 महीनों तक कोई भी नई स्कीम शुरू नहीं होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.