केरल: गर्भवती हथिनी की मौत के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, जांच टीम कर रही पूछताछ
हाईलाइट
- पलक्कड़ में गर्भवती हथिनी की मौत का मामला
- वन मंत्री ने दी आरोपी के गिरफ्तारी की जानकारी
- जांच के लिए एसआईटी टीम भी गठित की गई है
केरल में पलक्कड़ में गर्भवती हथिनी की मौत के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसकी जानकारी राज्य के वन मंत्री के. राजू ने दी।इससे पहले तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। वहीं केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा है कि घटना के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। केंद्र सरकार ने भी इस मामले पर रिपोर्ट तलब की है।

कोई टिप्पणी नहीं: