Breaking

Coronavirus in India: देश में 24 घंटे में 9887 नए केस, 294 की मौत, संक्रमितों की संख्या 2 लाख 36 हजार के पार

हाईलाइट

  •  देश में कोरोना वायरस के मामले 2 लाख 36 हजार के पार
  •  अब तक 6642 लोगों की मौत, 1.14 लाख से ज्यादा हुए ठीक

भारत में कोरोना वायरस का कोहराम इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि, संक्रमितों की तादाद 2 लाख 36 हजार के पार पहुंच गई है। पिछले पांच दिनों में हर रोज 8-9 हजार से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। शनिवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान 9887 मामले सामने आए हैं और 294 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देश में मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 2 लाख 36 हजार 657 हो गई है। महामारी की वजह से अब तक 6642 लोगों की मौत हुई है जबकि, 1 लाख 14 हजार 73 मरीज ठीक हो चुके हैं। 1 लाख 15 हजार 942 सक्रिय मामले हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.