Corona in World: ब्रिटेन में 40 हजार से ज्यादा की मौत, दुनियाभर में मृतकों का आंकड़ा 3.98 लाख के पार
हाईलाइट
- ब्रिटेन में कोरोना वायरस ने ली 40 हजार से ज्यादा की जान
- पूरी दुनिया में 3 लाख 98 हजार से ज्यादा लोगों की हुई मौत
पूरी दुनिया में वैश्विक महामारी नोवल कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। अब तक 68 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। 'Worldometers' वेबसाइट के अनुसार शनिवार सुबह तक दुनियाभर में कोरोना के 68 लाख 44 हजार 838 मामले सामने आए हैं। 3 लाख 98 हजार 147 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 33 लाख 48 हजार 998 मरीज स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।
कोई टिप्पणी नहीं: