Breaking

Ladakh Standoff: भारत-चीन के सैन्य कमांडरों की अहम बैठक आज, सुलझेगा बॉर्डर विवाद?

हाईलाइट

  •  भारत और चीन के सैन्य अधिकारियों के बीच बड़ी बैठक
  •  भारत-चीन बॉर्डर के पास चुशूल मोल्डो में होगी मीटिंग
  •  लद्दाख में जारी तनाव को सुलझाने के लिए बातचीत

पूर्वी लद्दाख में सीमा विवाद को लेकर करीब एक महीने से जारी तनातनी के बीच आज (6 जून) भारत और चीन के बीच लेफ्टिनेंट जनरल लेवल की बातचीत होगी। भारत-चीन के सैन्य कमांडरों की यह अहम बैठक भारत-चीन बॉर्डर के पास चुशूल मोल्डो में होगी। लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास एक महीने से जारी तनाव को कम करने के अब दोनों देशों के बीच सीधी बात होने जा रही है। भारतीय दल का नेतृत्व लेफ्टिनेंट जनरल स्तर के अधिकारी करेंगे, वहीं चीन की तरफ से भी चीनी सेना के कमांडर बैठक में होंगे। मीटिंग में दोनों तरफ से ब्रिग्रेडियर स्तर के एरिया कमांडर भी मौजूद रहेंगे। यह बैठक बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि दोनों देशों के अलावा दुनिया के शक्तिशाली देशों की नजरें भी इस पर टिकी हैं। एक ही सवाल उठ रहा है कि, क्या यह विवाद खत्म हो पाएगा?

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.